बरेली में बेतरतीब खोदाई: पीलीभीत बाईपास पर लगा भीषण जाम, काफी देर फंसीं रहीं एंबुलेंस और स्कूल बसें
सीवर लाइन की खोदाई के लिए करीब तीन महीने पहले पीलीभीत बाईपास पर खोदाई शुरू की गई थी। इसका काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते रोज जाम लग रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पीलीभीत बाईपास पर बेतरतीब, बिना किसी योजना के हो रही खोदाई का खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह फेल है। लोग कई-कई घंटे जाम में फंस रहे हैं। मरीजों की एंबुलेंस फंस रही है तो बच्चे स्कूल भी देरी से पहुंच रहे हैं। जाम में फंसने के कारण नौकरीपेशा लोग समय में अपने कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से डोहरा रोड के मोड़ से लेकर आगे सौ फुटा मोड़ तक जाम के हालात बने हुए हैं। मंगलवार दोपहर को भीषण जाम लगा रहा। जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस फंस गईं।
सीवर लाइन की खोदाई के लिए करीब तीन महीने पहले पीलीभीत बाईपास पर खोदाई शुरू की गई थी। इसका काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। खोदाई की शुरुआत में कुछ मीटर हिस्से में खोदाई कर उसे ठीक कर आगे की खोदाई की जा रही थी। इधर करीब एक महीने से सिर्फ खोदाई का काम ही चल रहा है। सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें- 'बाहरवाली' से प्यार पड़ा भारी: पति को प्रेमिका संग देख चढ़ा घरवाली का पारा, चप्पल से पीटते हुए ले गई थाने
ऐसे में अब डोहरा रोड के मोड़ से लेकर संजय नगर मोड़ के आगे सौ फुटा मोड़ तक करीब एक किलोमीटर तक रोजाना भीषण जाम लग रहा है। ऐसे में आशीष रायल पार्क, महानगर, एयरपोर्ट जाने वाले व वनखंडीनाथ मंदिर व सुरेश शर्मा नगर से सटे मोहल्लों के लोग परेशान है। रोजाना भीषण जाम में घंटो फंसे रहना उनकी मजबूरी बन गया है।
एक ही सड़क पर ट्रैफिक, फिर भी नहीं हटवाए कब्जे
यातायात व्यवस्था यहां पूरी तरह फेल है। शनिवार से कांवड़ियों का जत्था भी यहीं पहुंचता है और वनखंडी नाथ मंदिर में हजारों की तादाद में दर्शन के लिए श्रद्वालु पहुंचते हैं। ऐसे में सबसे खराब स्थिति तो शनिवार से सोमवार तक रहती है। यहां जिस सड़क से इस समय यातायात गुजर रहा है। उसी सड़क किनारे अस्पताल, ढाबे और गाड़ियों के शोरूम है।ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा में लाठीचार्ज के बाद बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन... कांवड़ियों पर नहीं होगी रिपोर्ट
अस्पताल वालों ने फुटपाथ पर एंबुलेंस और तीमारदारों की गाड़ियां लगवा रखी हैं। जबकि ढाबे वालों ने भी कब्जा कर रखा है। इसके अलावा शोरूम वालों ने कर्मचारियों की गाड़ियां फुटपाथ तक खड़ी कर दी है। इन अवैध कब्जों को पुलिस यहां से हटवा भी नहीं रही है। ऐसे में एक सड़क पर दोनों ओर का यातायात होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
जाम में फंसा रहा, बस छूट गई
पीलीभीत बाईपास के रातिद ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे से दिल्ली जाने के लिए बस पकड़नी थी। टिकट ऑनलाइन बुक करा दी थी। मगर टेंपो जाम में करीब आधा घंटा फंसा रहा और बस छूट गई। रोजाना यहां इसी तरह से जाम लग रहा है।
अप्वाइंटमेंट मिला, नहीं पहुंच सका
रोहित शर्मा ने बताया कि पासपोर्ट ऑफिस से शाम 4 बजे का अप्वाइंटमेंट मिला था। मैं घर से पौने तीन बजे निकल आया मगर करीब दो घंटे तक यहीं जाम में फंसा रहा और कार्यालय नहीं पहुंच सका। वहां से फोन आया और आने को मना कर दिया गया।
विनीत गुप्ता ने कहा कि यहां ये रोज का हो गया है। घर से सब्जी लेने निकलो तो जाम में फंस जाता हूं। बच्चे रोजाना जाम में फंसते हैं, घर भी देरी से आते हैं। इतनी देर गेट पर खड़े ही इंतजार करते रहते हैं। यातायात व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।