{"_id":"628bf3bc52e99a372d28a5cc","slug":"heavy-rain-in-bareilly-bareilly-news-bly485897971","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह भगवान... तपते बरेली को एक दिन का शिमला बना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह भगवान... तपते बरेली को एक दिन का शिमला बना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। करीब 20 दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे शहर के लोगों के लिए सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई तेज बारिश राहत का पैगाम लेकर आई। काली घटाओं से ढके बरेली में करीब साढ़े तीन घंटे की बारिश के बाद तापमान एक साथ 13 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ठंडी हवाएं इसके बाद दोपहर तक शिमला जैसे हिल स्टेशन का एहसास कराती रहीं। विशेषज्ञों का दावा है कि पूरा सप्ताह मौसम राहत भरा रहेगा।
करीब सप्ताह भर से पहाड़ों की हवाएं मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही थीं। बरेली में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ था। लिहाजा बादलों के मंडराने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। कुछ जगह बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन इससे राहत मिलने के बजाय बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार सुबह आसमान साफ था लेकिन करीब साढ़े सात बजे अचानक शुरू हुईं तेज हवाएं कुछ देर बाद आंधी में तब्दील हो गईं।
काली घटाएं घिर आने के बाद सुबह आठ बजे बारिश शुरू हुई तो तेज हवाओं के साथ 11:30 बजे तक जारी रही। बारिश थमने के बाद भी बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे धूप निक ली पर नमी का स्तर हवाओं में बढ़ने की वजह से हल्की ठंड का एहसास होता रहा। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने खुशगवार मौसम का खूब लुत्फ उठाया। अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्र्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री गिरकर 19.0 डिग्र्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
कई जगह उखड़े पेड़
हाईवे पर थमा ट्रैफिक
बारिश के दौरान हवाएं करीब 13 किमी घंटा की गति से चलीं। इस आंधी की वजह से जिले भर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। होर्डिंग, टिन शेड और बैनर भी उड़कर दूर जा गिरे। यह गनीमत रही कि जिले में कहीं कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ्। हालांकि जनजीवन जरूर प्रभावित रहा। आंधी और बारिश के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई।
आज और कल फिर बारिश होने के आसार
आंचलिक मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के तहत मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ करीब सप्ताह भर तक हावी रह सकता है। मंगल और बुधवार को अनुकूल माहौल बनने पर फिर मध्यम और तेज बारिश के आसार हैं। बृहस्पति और शुक्रवार को दो दिनों तक आसमान साफ रहने मगर हल्के बादल मंडराने की उम्मीद जताई है। शनिवार को फिर बूंदाबांदी और रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश होने के आसार नहीं हैं।
... मगर सड़कों पर गुजरना हुआ मुश्किल
तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सिकलापुर, बिहारीपुर, संजय नगर, डेलापीर, खुर्रम गौटिया, किला, कर्मचारी नगर आदि इलाकों में जलभराव से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई। कुछ सड़कों पर कीचड़ फैलने से वाहन भी फिसलते रहे। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई। नाला-नालियों और सीवर लाइन का काम जहां-जहां चल रहा है, वहां बारिश के बाद दलदल जैसे हालात पैदा हो गए। चौपुला पर लोगों को सर्वाधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। बारिश में नालों में उफान की वजह से गंदगी भी सड़कों पर बहती नजर आई।