फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy rain for one and a half hour in Bareilly

Bareilly Weather: बरेली में डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश... सड़कों पर जलभराव से जूझे लोग

Wed, 23 Jul 2025 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

बरेली में बुधवार सुबह करीब नौ बजे काले बादल छा गए। सुबह 10 बजे से बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। 

विज्ञापन
Heavy rain for one and a half hour in Bareilly
सतीपुर में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बीते एक सप्ताह से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह करीब 10 बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या से दिक्कत हुई है। नाले उफनाने से सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


बारिश के बाद पुराना शहर, सतीपुर, सुभाषनगर, सूफीटोला, हजियापुर, जगतपुर, एजाजनगर गौंटिया, मॉडल टाउन, बाकरगंज, किला और कटघर में जलभराव से लोग जूझते नजर आए। सावन की शिवरात्रि पर बारिश के बीच कांवड़िये भीगते हुए शिवालयों तक पहुंचे। जलभराव के कारण उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बारिश के दौरान हुई बिजली कटौती 
बारिश के दौरान शाहदाना उपकेंद्र के कांकरटोला, बजरिया इनायतगंज, जगतपुर उपकेंद्र के एजाज नगर गौंटिया, आकाशपुरम, सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र के सिटी स्टेशन, चौपला, तृतीय के खुर्रम गौंटिया, सेटेलाइट व अमर उजाला फीडर पर बिजली कटौती से उपभोक्ता प्रभावित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: बरेली में पूर्व विधायक केसर सिंह के परिवार में संपत्ति पर रार, बड़ी बहू ने देवरानी के खिलाफ दी तहरीर

 

मंगलवार को उमस और गर्मी से बेहाल रहे लोग 
बीते पांच दिनों से सुबह बारिश और दिनभर धूप निकलने का सिलसिला मंगलवार को थमा। सुबह बादल छाए लेकिन उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश का अनुकूल माहौल नहीं बना। दिनभर लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शाम को भी आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed