{"_id":"6a6f9c3725344250210000a5","slug":"heavy-rain-brings-relief-from-the-humidity-bareilly-news-c-4-bly1015-937802-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झमाझम बारिश से दिलाई उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झमाझम बारिश से दिलाई उमस से राहत
Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मानसून की सक्रियता बढ़ने से रविवार को घने बादल मंडराए और घंटेभर हल्की, तेज बारिश हुई। करीब आठ मिमी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान लुढ़कने से गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार तड़के से सुबह आठ बजे तक शहर के कुछ इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर 2.2 मिमी बारिश हुई। सुबह नौ बजे धूप निकली पर दोपहर एक बजे फिर बादल मंडराने लगे। डेढ़ बजे से ढाई बजे तक शहर के कई इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद भी बादल मंडराते रहे। करीब छह मिमी बारिश से उमस से लोगों को राहत मिली। दिन का पारा सामान्य स्तर पर 32.4 डिग्री और न्यूनतम भी सामान्य स्तर पर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के साथ रुहेलखंड में निम्न वायुदाब का क्षेत्र भी बना है। इसलिए अनुकूल माहौल के लिहाज से कम या अधिक बारिश हो रही है। फिलहाल यह क्रम जारी रहेगा।