फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy power cut for the third day in the scorching heat

भीषण गर्मी में तीसरे दिन भी भारी बिजली कटौती

Sun, 18 Jul 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Heavy power cut for the third day in the scorching heat
कुतुबखाना सबस्टेशन में किया जा रहा मरम्मत का काम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अनुरक्षण कार्य के दौरान कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े दर्जन भर इलाकों में कई घंटे नहीं आई बिजली

विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। घोषित और अघोषित कटौती के चलते शहर के दर्जन भर मोहल्लों में चार से छह घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
सबसे अधिक दिक्कतें कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित इलाकों में रहीं। बिजली सप्लाई में बाधा बन रहीं पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते क्षेत्र में शनिवार को शटडाउन लिया गया था। हालांकि उपभोक्ताओं को इस संबंध में उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजे गए थे। अनुरक्षण कार्य के चलते 11 केवी किला फीडर से जुड़े मलूकपुर, बिहारीपुर, जीजीआईसी समेत कई मोहल्लों में सुबह आठ बजे से बिजली काट दी गई, जो दोपहर 12 बजे के बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन

कुतुबखाना सबस्टेशन से जुड़े आलमगीरीगंज, जिला अस्पताल रोड, कोहाड़ापीर, कोतवाली, घंटाघर, आजमनगर, ब्रह्मपुरी, सिकलापुर समेत अन्य मोहल्लों में दोपहर बाद बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली निगम की ओर से आपूर्ति सुधार के लिए यहां भी अनुरक्षण कार्य कराए गए। सिस्टम की टेस्टिंग भी की गई। दोनों ही जगह बिजली निगम के तय शेड्यूल से अधिक समय तक बिजली कटौती की गई। कुतुबखाना क्षेत्र में घोषित कटौती के साथ ही शहर में हरूनगला समेत कई कई अन्य जगहों पर अघोषित बिजली कटौती के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लाल फाटक क्षेत्र में दिन के समय कई घंटे सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल फाटक इलाके में सात दिन और रहेगा संकट

लाल फाटक इलाके में बृहस्पतिवार को नया लगाया गया ट्रंासफार्मर चंद मिनटों में ही फुंक जाने के बाद बिजली संकट गहरा गया है। तीन से चार घंटे अघोषित कटौती होने से उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। क्षेत्र में फिलहाल पुराने ट्रांसफार्मर से ही सप्लाई दी जा रही है। लिहाजा लोगों को मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही। जेई कांधरपुर अजय यादव ने बताया फिलहाल इलाके में क्रमवार बिजली दी जा रही है। एक साथ पूरे इलाके को बिजली देना पुराने ट्रांसफार्मर से संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed