{"_id":"642b3fb70f1091a5ce0b4a04","slug":"heat-throughout-the-day-rain-with-strong-wind-at-night-bareilly-news-c-4-bly1005-116717-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिनभर तपे, रात में तेज हवा के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिनभर तपे, रात में तेज हवा के साथ बारिश
विज्ञापन
सोमवार की रात तीज आंधी आने से कुतुबखाना रोड पर सड़क पर उड़ा धूल का गुब्बार - संवाद
बरेली। पिछले दिनों से शुरू हुआ बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर आगे भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को दिनभर तेज धूप रही, मगर देर शाम तेज हवा चली और रातभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।
बीते दो दिन से शहर पर बादलों का जमावड़ा लग रहा था, मगर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं मिल रहा था। सोमवार की सुबह तेज धूप निकली। दिनभर तपिश के बाद तापमान तीन डिग्री की बढ़त के बाद सामान्य से दो ज्यादा 32 डिग्री के पार जा पहुंचा। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवा चलने लगी। रात करीब सवा आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बाद गरज और चमक के साथ बारिश होने लगी। इससे हल्की ठंड का अहसास लोगों को हुआ।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार की शाम हवा की दिशा पश्चिम उत्तर और गति सात किमी प्रति घंटा रही। रविवार की रात आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के बाद 16 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी का स्तर 78 फीसदी दर्ज किया गया। आगे भी अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश की संभावना है।