फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hearts vented their anger on Holi, more than four hundred people injured

Bareilly News: होली पर निकाली दिलों की भड़ास, चार सौ से ज्यादा लोग घायल

Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Hearts vented their anger on Holi, more than four hundred people injured
बरेली। होली पर शराब के नशे और नए-पुराने विवादों की वजह से लोगों ने जमकर रंजिश निकाली। जिला अस्पताल में फौजदारी विवादों से जुड़े मामलों में चार सौ से ज्यादा लोगों का मेडिकल परीक्षण किया गया। किसी का हाथ, किसी का पैर तो किसी के दांत झगड़े में टूट गए।
विज्ञापन

थाना कैंट क्षेत्र के मंजा गांव निवासी 40 वर्षीय ओमपाल जिला अस्पताल पहुंचे। बताया कि होली दहन के समय पड़ोस के रहने वाले सियाराम, बुधपाल आपस में विवाद कर रहे थे। वह अपने भतीजे को बुलाने गए थे तभी बुधपाल ने उन्हें लाठी मार दी। विवाद बढ़ा तो तीन लोग और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी दी तो 112 पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


थाना सुभाष नगर के करेली निवासी अरुण ने बताया कि छोटे भाई भोला का मोबाइल अमन ने छीन लिया। जब उसने विरोध किया तो मीना, अमन व मुरारीलाल ने ईट, पत्थर से हमला कर दिया। इसमें अरुण व उसके पिता महेंद्र दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजीपुरा के मनहेरा गांव में निवासी राज ने बताया कि सोमवार सुबह चचेरे भाई सोमपाल से पड़ोसी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर रंजिश मानते हुए पड़ोसी ने राज पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। राज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल लाकर मेडिकल परीक्षण कराया।

-----
डिवाइडर पर चढ़ी बाइक, युवक घायल
बरेली। होली पर नशे की हालत में वाहन दौड़ाने से भी कई हादसे हुए। राजेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र सोमवार रात दोस्तों के साथ बाइक से मौज मस्ती कर रहे थे। राजेंद्र नगर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed