फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health workers honored for getting 100 crore vaccine doses

सौ करोड़ वैक्सीन डोज लगने पर स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

Fri, 22 Oct 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Health workers honored for getting 100 crore vaccine doses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
भाजपा ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किए सम्मान समारोह
विज्ञापन

बरेली। देश भर में कोरोना वैक्सीन की मुफ्त सौ करोड़ डोज लगने पर भाजपा ने बृहस्पतिवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा बहेड़ी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बहेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों, पुलिस कर्मी, आशा और आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि देश में वैक्सीनेशन के लिए पात्र आबादी में 75 प्रतिशत को एक डोज लगाकर सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बृज क्षेत्र युवा मोर्चा के महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने सीएचसी भमोरा पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, अभय चौहान, अंकित महेश्वरी, सुरेश गंगवार, नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, रोहन गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक केसी जोशी, डॉ. विनोद गौतम, चौधरी नरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अरुण कुमार, अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed