फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health of young man deteriorated due to beating of inspector in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: दरोगा की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, नाक से बहने लगा खून

Mon, 02 Nov 2020 11:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
health of young man deteriorated due to beating of inspector in Shahjahanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
शाहजहांपुर जिले की पुवायां कोतवाली में तैनात दरोगा ने एक युवक को पटे से जमकर पीटा, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। चोट लग जाने से उसकी नाक से खून बहने लगा। पुलिस पहले युवक को एक निजी अस्पताल ले गई। 
विज्ञापन


बाद में पुवायां सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव मुड़िगवां निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक नवंबर को उनके खेत पर गन्ने की छिलाई हो रही थी। वह मां नन्हीं देवी के साथ खेत पर थे। 
विज्ञापन


दोपहर साढ़े तीन बजे पड़ोस के खेत स्वामी ओमवीर, सोनू, आकाश, विकास अपनी ट्राली में गन्ना भरकर निकले और सिंचाई वाले नाले में उनके खेत से गन्ना उठाकर डाल दिया और ट्रैक्टर निकाल दिया। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और पड़ोस के खेत स्वामी गांव गुलौली के शिवदेश्वर सिंह ने आकर बचाने का प्रयास किया तो मारपीट की। इसकी सूचना 112 पर दी गई। इसके बाद वह शिवदेश्वर सिंह के साथ बाइक से पुवायां कोतवाली आए और तहरीर दी तो एक दरोगा ने उनको और शिवदेश्वर को ही हवालात में डाल दिया। 

दरोगा इस बात से नाराज थे कि उन लोगों ने यूपी-112 पर लूट की सूचना क्यों दी थी। रात में उन लोगों की पटे से पिटाई की गई और सोमवार सुबह फिर दरोगा ने पटे और लात, घूसों से पीटा। आरोप है कि दरोगा उन लोगों को छोड़ने के लिए दस हजार रुपये मांग रहे थे, लेकिन उन लोगों ने रुपये देने से इनकार कर दिया था, जिससे दरोगा और नाराज हो गए थे।

जितेंद्र के अनुसार पिटाई से शिवदेश्वर की नाक से खून बहने लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि दरोगा के किसी को पीटने की बात निराधार है। 

शिवदेश्वर और जितेंद्र कुमार एक नवंबर की रात कोतवाली में नहीं रोके गए थे। पहले जितेंद्र ने लूट की झूठी सूचना दी थी। जितेंद्र ने दो नवंबर को तहरीर दी, जिस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिवदेश्वर खेत पर पिटाई से घायल हुआ है। 

अगर दरोगा पर पिटाई करने का आरोप है तो जांच कराई जाएगी, और जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। 
- नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed