फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health of five hundred people deteriorated on Holi in Bareilly

Bareilly News: होली पर पांच सौ लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पतालों में रातभर पहुंचते रहे मरीज

Tue, 26 Mar 2024 05:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

होली के त्योहार पर अव्यवस्थित खानपान से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को शाम से देर रात तक अस्पतालों में मरीज पहुंचते रहे। कई लोगों में फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण मिले। इन्हें भर्ती कराना पड़ा। 

विज्ञापन
Health of five hundred people deteriorated on Holi in Bareilly
जिला अस्पताल बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होली पर पकवानों के बेहिसाब और अव्यवस्थित खानपान से सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की आवाजाही शाम से रातभर लगी रही। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक करीब पांच सौ से ज्यादा लोगों का हाजमा बिगड़ गया। कई लोगों में फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण भी रहे। वहीं, जो लोग इलाज कराने पहुंचे उनमें से 80 फीसदी दवा सेवन के कुछ देर बाद ही राहत मिलने पर घर लौट गए। लेकिन जिनमें फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण रहे, उन्हें भर्ती करना पड़ा। 

विज्ञापन


हालांकि, स्वस्थ होने के बाद भी यह केस बगैर डॉक्टरी परामर्श के घर चले गए। इन्हें लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस में दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. केके निर्मल के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक करीब 20-25 लोग ही पहुंचे थे। लेकिन सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार की भोर तक करीब सौ लोग इलाज के लिए पहुंचे, जिन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


'अमेठी, रायबरेली या..': क्या कांग्रेस देगी लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी को मौका? सपा इस सीट पर दे सकती है साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक एक्सीडेंटल केस कोई नहीं पहुंचा। पर पेट, गैस संबंधी कई करीब तीन दर्जन मरीज इलाज को पहुंचे थे। हालांकि, कोई भर्ती होने को तैयार नहीं था। दवा देने के दो से तीन घंटे बाद वे डिस्चार्ज के लिए कहने लगे।

तापमान में अचानक बढ़त भी बनी वजह
डॉ. गौतम के मुताबिक सोमवार को दिन के बाद रात में भी लोगों को तपिश का अहसास हुआ। होली पर ज्यादातर तला भुना हुआ भोजन लोगों ने किया। वहीं, कचरी, पापड़ और गुझिया भी खाए। ठंड में शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा भोजन भी पच जाता है। मगर जब तापमान अधिक होता है, तो शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत नहीं होता। पाचन क्रिया मंद होने से अपच, गैस की दिक्कत होती है।

ज्यादातर नशे का सेवन करने वाले बीमार
जिला अस्पताल डॉ. निर्मल के मुताबिक जो लोग रात में इलाज को पहुंचे उनमें से ज्यादातर नशे की हालत में भी रहे। उनमें फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण मिले। जिसके चलते उल्टी, मतली, बदहवास सी हालत रही। हालांकि, समय से अस्तपाल पहुंचने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई। बताया कि जो एक्सीडेंटल केस भी पहुंचे। उनमें से भी ज्यादातर नशे का सेवन कर वाहन चलाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed