{"_id":"8d2838845c60bdf65945aa6510364691","slug":"health-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे दो, जैसा चाहो मेडिकल बनवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे दो, जैसा चाहो मेडिकल बनवाओ
बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डाक्टरों से मनचाही मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के माध्यम बने हुए हैं। यह खुलासा डीएम के सामने बहेड़ी तहसील दिवस में पूर्व सभासद ने सीडी पेश करके किया। डीएम सीडी के माध्यम से सच्चाई देखकर हतप्रभ रह गए। उन्होंने फोन पर सीएमओ को को फटकारा और इस मामले की जांच एसपी (क्राइम) को सौंप दी है।
विज्ञापन
पूर्व सभासद पूरन लाल प्रजापति मंगलवार को तहसील दिवस में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 12 मई की सुबह नंद किशोर, कुंवरसेन सहित दस लोगों ने उन्हें और उनके बेटों पर जानलेवा हमला किया था। सीएचसी बहेड़ी और बरेली जिला अस्पताल के डाक्टरों ने विरोधियाें की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बना दी। थाने की पुलिस ने भी नहीं सुनीं। इंस्पेक्टर ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट तो दर्ज करा दी मगर उनका मुकदमा तब लिखा गया जब एसएसपी से शिकायत हुई। पूरन लाल ने यह भी आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रमोद यादव ने उनसे मनचाही मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के लिए 25 हजार रुपये मांगे। 18 मई को उन्होंने डीएम से फर्जी रिपोर्ट बनवाने की शिकायत की थी। इसके बाद डाक्टरों का एक पैनल गठित किया था। उस दौरान भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उन्हें बुलाकर कहा था कि पचास हजार रुपये देने पर दूसरे पक्ष का मेडिकल फर्जी साबित करा देगा। उसने एसीएमओ डॉ. मातादीन का भी हवाला दिया।
विज्ञापन
पूर्व सभासद का यह भी कहना है कि इसकी शिकायत एसीएमओ डॉ. मातादीन से की तो उन्होंने जवाब दिया कि वह अकेले हैं बाकी स्टाफ मुझसे नाराज हो जाएगा।। डीएम इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी क्राइम को आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रमोद यादव के खिलाफ जांच बैठाने और इसमें शामिल डॉक्टरों की जांच कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पूर्व सभासद ने साक्ष्य के तौर पर डीएम को सीडी भी सौंपी।
विज्ञापन
‘सीडी के आधार पर जांच के आदेश एसपी क्राइम को दिए हैं। साक्ष्य और सीडी के आधार पर पुलिस जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई होगी। इस तरह के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सीएमओ और सीएमएस को सख्त हिदायत दी है। भविष्य में उच्च अधिकारियों से छापेमारी भी कराई जाएगी’ गौरव दयाल, डीएम