फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health

मरीज की मौत, तीमारदार ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Sat, 21 Mar 2015 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Mar 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को कछला के पास हुए सड़क हादसे में बुरी तरह घायल 35 वर्षीय कृष्ण कुमार शर्मा को रामपुरबाग स्थित हेमित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को देर शाम इलाज के दौरान मौत होने पर उसके परिवार वालाें का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों की परिवार वालाें से हाथापाई भी हुई। एक रिश्तेदार ने अपना हाथ शीशे के दरवाजे पर दे मारा, जिससे अस्पताल में खून ही खून हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मृतक के परिवार वालाें ने देर रात कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कछला से लौटते समय गुरुवार शाम सात बजे शुगर मिल के पास एक बाइक की टक्कर पुराना शहर के  कटरा चांद खां निवासी कृष्ण कुमार की बाइक से हो गई थी। कृष्ण का सिर फट गया था। दस बजे उसे रामपुर बाग स्थित हेमित न्यूरो व ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृ ष्ण के छोटे भाई तरुण शर्मा ने बताया कि कल तक उसके  भाई की हालत ठीक थी। डॉक्टराें से उसे दिल्ली रेफर करने को कहा था। शुक्रवार को अचानक उसकी स्थिति बिगड़ गई और मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले भड़क गए। मौत के समय जो कर्मचारी मृतक के पास मौजूद था, उसके भागते ही परिवार व अन्य लोगाें ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हाथापाई भी हुई। कृष्ण के रिश्तेदार ने अपना हाथ शीशे पर दे मारा जिससे अस्पताल में खून ही खून हो गया। मौके पर अस्पताल के डॉ. अमित खन्ना मौजूद थे। बाद में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रवि खन्ना व पुलिस के साथ कई अन्य चिकित्सक भी पहुुंच गए। कृष्ण के पिता राकेश ने भी डॉक्टराें को खूब बुरा भला कहा। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि खन्ना ने बताया कि हेड इंजरी का मरीज गंभीर था। मौत की जानकारी चिकित्सकाें से न मिलकर परिवार वालाें से मिली इसमें इनकी नाराजगी है।
विज्ञापन


वर्जन--

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।-रवि खन्ना, अध्यक्ष आईएमए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed