फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health department team attacked, register torn

Bareilly News: स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, रजिस्टर फाड़े

Sun, 25 May 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Health department team attacked, register torn
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में टीकाकरण कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर समुदाय विशेष की महिला-पुरुष समेत छह लोगों ने हमला बोल दिया। एएनएम के साथ अभद्रता कर टीकाकरण रजिस्टर फाड़ दिया। पुलिस आरोपी दंपती को थाने ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया। एएनएम ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव औंध निवासी कुमकुम खिरका सीएचसी पर एएनएम हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को मोहल्ला सराय कपड़ा बाजार चौक निवासी ओमप्रकाश के दलान पर टीकाकरण कैंप लगा था। शिविर में उनके साथ ही एएनएम और मोबिलाइजर हेमा पांडे टीकाकरण कर रही थीं। करीब 11 बजे सराय निवासी नसरीन और उसके पति रुखसार अहमद के साथ अज्ञात सात लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने कुमकुम को पीटना शुरू कर दिया। पेट पर लात-घूंसे मारे। स्थानीय लोगो की मदद से उन्होंने कमरे में बंद होकर जान बचाई। इसके बाद भी लोग दरवाजा पीटते रहे। सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नसरीन और उसके पति रुखसार अहमद को थाने ले आई। बाकी लोग भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी दंपती ने बताया कि हाल ही में गलत इंजेक्शन लगाने से उनके मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वह लोग गमी के माहौल में थे, तभी स्वास्थ्य टीम ने उनसे बहस शुरू कर दी। वह लोग बेकसूर हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विवेचना में आरोपों की प्रमाणिकता के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed