{"_id":"5e18d50d8ebc3e87d97f5427","slug":"health-bareilly-news-bly39145916","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में नवजात को नहीं मिला इलाज, महिला अस्पताल लाने पर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में नवजात को नहीं मिला इलाज, महिला अस्पताल लाने पर हो गई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीएचसी मीरगंज में शुक्रवार को प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय हाथ खड़े कर दिए और दोनों को रेफर कर दिया। जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। प्रसूता को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
मीरगंज निवासी पूजा को प्रसव के लिए परिवार वालों ने शुक्रवार सुबह सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने नार्मल डिलीवरी करा दी लेकिन बच्चे के मुंह में पानी चले जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। प्रसूता की भी हालत भी गंभीर हो गई। इस पर डॉक्टर ने बिना कोई उपचार किए दोनों को रेफर कर दिया। परिवार वाले दोनों को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्रसूता को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है। सीएचसी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि डिलीवरी के बाद बच्चे के मुंह से पानी आ रहा था, लिहाजा उसे रेफर कर दिया गया।