{"_id":"5e0fa2fa8ebc3e87d700e018","slug":"health-bareilly-news-bly3905030129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी में तीन कुपोषित भर्ती, एक रतौंधी पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी में तीन कुपोषित भर्ती, एक रतौंधी पीड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतौंधी से पीड़ित बच्ची को भर्ती कर शुरू किया उपचार
बरेली। एनआरसी में शुक्रवार को तीन कुपोषित बच्चे भर्ती किए गए। इसमें एक तीन साल की शिवानी रतौंधी से पीड़ित निकली। भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया।
डाइटीशियन रोजी जैदी ने बताया कि मझगवां ब्लॉक के गांव इनछोर नगर निवासी शिवानी पुत्री छोटूलाल कुपोषित है। उसका वजन सिर्फ पांच किलो है। बताया कि शाम होते ही उसे दिखना बंद हो जाता है। शिवानी को कान बहने, डायरिया भी है। उपचार शुरू कर दिया गया है। डीएम की फटकार के बाद भी एनआरसी में बच्चों की संख्या नहीं बढ़ रही। 12 बेड के वार्ड में सिर्फ सात बच्चे भर्ती हैं। बीते पंद्रह दिनों से यही स्थिति बनी हुई है।