{"_id":"5df3e8f58ebc3e87f939f304","slug":"health-bareilly-news-bly3878616199","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में बारिश में खुले में व्हील चेयर पर ढोयी जा रहीं दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में बारिश में खुले में व्हील चेयर पर ढोयी जा रहीं दवाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला महिला अस्पताल कायाकल्प योजना में भले ही पास हो गया लेकिन यहां व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को एनएचएम की टीम को यहां तमाम गड़बड़ियां मिली थीं और अब शुक्रवार को बारिश में दवाइयां व्हील चेयर से ढोयी जाती नजर आईं।
दिव्यांग मरीजों की सहूलियत के लिए महिला अस्पताल के दरवाजे पर एक व्हील चेयर रखी रहती है। शुक्रवार को बारिश के दौरान इसी व्हील चेयर पर दवाइयां ढोते नजर आई। महिलाकर्मी दवाओं को बारिश में भीगने से बचाने के लिए बेफिक्र नजर आई। इससे दवाएं खराब होने का खतरा बना हुआ था क्योंकि कुछ दवाएं तो गत्ता के डिब्बे में थीं और कुछ खुली रखी थीं। अस्पताल के गेट पर बैलेंस बिगड़ने से कुछ दवाएं जमीन पर भी गिर गईं। इस बारे में जब सीएमएस डॉ. अलका शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी न होने और जांच कराने की बात कही। वहीं, इससे पूर्व बृहस्पतिवार को एनएचएम की टीम को निरीक्षण के दौरान यहां अवैध वसूली की शिकायतों के साथ ही बॉयो मेडिकल वेस्ट की निस्तारण प्रक्रिया ठीक नहीं मिली थी।