{"_id":"5df3e8f88ebc3e879f4a85c7","slug":"health-bareilly-news-bly387854625","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी के लिए 300 बेड का सुपर स्पेशलियटी अस्पताल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी के लिए 300 बेड का सुपर स्पेशलियटी अस्पताल तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन सौ बेड के सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में जिला अस्पताल की ओपीडी शिफ्ट करने की तैयारी पूरी हो गयी है। सीएमएस ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सहमति दे दी है। अब शासन से आदेश होते ही जिला अस्पताल की ओपीडी सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में शिफ्ट कर दी जाएगी।
शहर में मंत्रियों के दौरे में सुपर स्पेशलियटी अस्पताल रडार पर रहता है। हर कोई उसे शुरू करने के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी भी लेता है और निर्देश भी देता है। पिछले माह प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने भी तीन सौ बेड का अस्पताल जल्द शरू करने की बात कही थी। इसके बाद सीएमएस डॉ. टीएस आर्या और अस्पताल मैनेजर पूजा चौहान ने निरीक्षण किया था। सीएमएस डॉ. आर्या ने बताया कि फिलहाल वहां सिर्फ ओपीडी को शिफ्ट किया जाएगा। संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मूलभूत सुविधाएं भी पूरी हैं। शासन को इस संबंध में बता दिया गया है। आदेश मिलते ही ओपीडी शिफ्ट कर दी जाएगी।