{"_id":"5dd4401c8ebc3e54ee79869b","slug":"health-bareilly-news-bly3846746153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक कॉलेज में अब दांतों का इलाज भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक कॉलेज में अब दांतों का इलाज भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसआरएम आयुर्वेदिक कॉलेज और चिकित्सालय में जाने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब दांतों से संबंधित बीमारी का इलाज भी वहीं मिल जाएगा।
आयुर्वेदिक कॉलेज में दांत संबंधी उपकरण न होने से मरीजों को अन्य निजी चिकित्सकों पर आश्रित होना पड़ रहा था। लेकिन अब उनकी समस्या का निदान हो गया है। जल्द ही आयुर्वेदिक अस्पताल में इसका इलाज संभव होगा। डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। सीएमएस डीके मौर्या ने बताया कि अस्पताल में दांत संबंधी कई मरीज आ रहे थे, लेकिन अस्पताल में दांत रोग विभाग नहीं था। शासन को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया गया। शासन से मंजूरी मिल गई है। जरूरी उपकरण भी अस्पताल प्रशासन के पास आ गए हैं। उन्हें लगाने का काम किया जा रहा है। लगभग काम पूरा हो चुका है। एक दिसंबर से मरीजाें को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यहां प्रोफेसर डॉ. अनिल वर्मा मरीजों को देखेंगे।