फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

एसीएमओ को दिए हो या नहीं 55 हजार, झोलाछाप पर होगी एफआईआर

Wed, 20 Nov 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार पर धमकाकर अपने ड्राइवर के जरिये 55 हजार रुपये की वसूली करने का आरोप लगाने वाले झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई होना तय हो गया है। एसीएमओ की ओर से इस झोलाछाप के साथ पांच और पैथालॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र के साथ अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि झोलाछाप के आरोपों की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सोमवार को सिरौली के गांव शिवपुरी के बाबूराम ने सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल से की शिकायत में एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार पर 55 हजार रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया था। बाबूराम ने कहा था कि 15 नवंबर को उसके क्लीनिक पर पहुंचे एसीएमओ ने खुद को सीएमओ बताते हुए जांच की थी। जांच में सबकुछ ठीक पाया गया लेकिन इसके बाद भी एसीएमओ ने एफ आईआर कराने की धमकी देते हुए आगे की बात अपने ड्राइवर अजीत तिवारी से करने को कहा। ड्राइवर ने उससे 55 हजार रुपये मांगे और उसे पड़ोस के ही गांव में रहने वाले अपने मामा शिवकुमार शर्मा का नंबर दे दिया। शाम को शिवकुमार आकर उससे 55 हजार रुपये ले गया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद सीएमओ ने एसीएमओ की जिम्मेदारियां छीनकर उनके खिलाफ जांच शुरू करा दी। उधर, छापा मारने के चार दिन बाद एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने मंगलवार को झोलाछाप बाबूराम समेत पांच लोगों पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेज दिया है। एसीएमओ ने बताया कि उन्होंने 15 नवंबर को पांच पैथोलॉजी लैब की जांच की थी। इनमें कोई बिना लाइसेंस चलती मिली तो कहीं कोई और गड़बड़ी पाई गई। इन पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिख दिया है। एसीएमओ ने बताया कि बाबूराम बगैर लाइसेंस के पैथोलॉजी लैब चला रहा था। इसके साथ क्लीनिक में लोगों का इलाज भी कर रहा था जबकि उसके पास कोई डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पैथोलॉजी लैब चलाने वाले भी फंसे
दिनेश मिश्रा शाहबाद रोड सिरौली, रामू राज सिरौली, केयर पैथोलॉजी सिरौली, भारत पैथोलॉजी अलीगंज और केयर पैथोलॉजी लैब मेन मार्केट अलीगंज पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed