{"_id":"5dd1a29a8ebc3e54f31455f3","slug":"health-bareilly-news-bly384403383","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, धरने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मुरादाबाद के भाकियू नेता की पत्नी के अलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। भाकियू नेता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर से इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने की बाबत पूछा तो उन्होंने अभद्रता की। भाकियू नेता ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी पत्नी का ठीक से इलाज नहीं किया गया तो वह भाकियू कार्यकर्ताओं के सात अस्पताल में धरना-प्रदर्शन शुरू कर देगा।
मुरादाबाद के रहने वाले शंकर सिंह भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष हैं। बरेली में उनकी ससुराल है। पत्नी मायके आई थीं तभी उन्हें डेंगू हो गया। उन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 14 नवंबर को भर्ती कराया गया। शंकर सिंह का आरोप है कि इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर शनिवार को उन्हाेंने डॉक्टर पूछा तो वह अभद्रता करने लगे। उन्होंने इस मामले की मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। इधर, सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाती है। फिर भी यदि मरीज या तीमारदार को कोई दिक्कत है तो वह शिकायत करे, इसकी जांच कराई जाएगी।