{"_id":"5dc08b2c8ebc3e013371ead2","slug":"health-bareilly-news-bly3827319121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से सेहत प्रभावित, बढ़े ब्रोंकाइटिस के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से सेहत प्रभावित, बढ़े ब्रोंकाइटिस के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका प्रदूषण अब लोगों की सेहत पर सीधे हमला बोल रहा है। दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा है, जिसके चलते आंखों की जलन और सांस संबंधी रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को ढाई हजार से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, जिसमें 80 फीसदी से ज्यादा मरीज बुखार और ब्रोंकाइटिस के थे। आंखों में जलन के मामले भी बढे़े हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय मोहन के अनुसार पिछले एक सप्ताह से सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें वो मरीज ज्यादा हैं जो पहले दमा या सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और अब उनकी बीमारी फिर जोर पकड़ गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास भी आंखों के जलन के ज्यादा केस पहुंचे हैं। केवल शहर ही नहीं बल्कि सीएचसी और पीएचसी पर बुखार, एलर्जी और आंखों के जलन के केस बढ़े हैं। वहीं सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। आशा वर्करों को भी इसमें लगाया गया है।