{"_id":"5da77de38ebc3e93c418c5ac","slug":"health-bareilly-news-bly3804905109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में तेजाब मिला होने की शिकायत से हड़कंप, दौड़ी निगम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में तेजाब मिला होने की शिकायत से हड़कंप, दौड़ी निगम की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जोगीनवादा की एक गली में बुधवार रात नगर निगम की पाइपलाइन से सप्लाई हो रहे पानी में तेजाब मिले होने की सूचना से हड़कंप मच गया। किसी ने पानी से मुंह धोने पर जलन होने की शिकायत की तो किसी ने उल्टी आने की बात कही। नगर निगम ने रात में ही टीम मौके पर भेजी। बृहस्पतिवार को इस गली में पानी सप्लाई काटकर उसकी जांच की जाएगी।
जोगीनवादा में महंत की चक्की के पास रहने वाले रवि पटेल, अर्जुन सिंह, सतेंद्र आदि ने बुधवार रात पार्षद नरेश कुमार को सूचना दी कि उनके यहां पानी में तेजाब मिलकर आ रहा है। नरेश कुमार मौके पर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि उन्हें पानी से चेहरा धोने पर जलन हो रही है। रवि, लज्जावती आदि ने कहा कि पानी पीते ही उन्हें उल्टी हो गई। इस पर नरेश कुमार ने नगर निगम में सूचना दी तो रात में ही जलकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। तय किया गया कि बृहस्पतिवार सुबह गली में पानी की सप्लाई काटकर दूसरी जगह से जोड़ दी जाएगी। इसके बाद गड़बड़ी चेक की जाएगी।
डेढ़ सौ से ज्यादा टीडीएस खतरनाक
पार्षद नरेश कुमार ने बताया कि आरओ एक्सपर्ट से उन्होंने जांच कराई तो पानी का टीडीएस दो हजार से ऊपर निकला। इस वजह से ही उससे चेहरे पर जलन की शिकायत हो रही है, क्योंकि पानी में 100-150 से ज्यादा टीडीएस होने पर स्थिति खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन
पार्षद की शिकायत पर रात में ही टीम मौके पर भेजी गई थी। बृहस्पतिवार को गली में पानी की सप्लाई दूसरी जगह से जोड़ दी जाएगी और गड़बड़ी की जांच होगी। - तारकेश्वर पांडेय, एई, जलकल विभाग