फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन गलत लगने से बिगड़ी थी गाय की हालत

Tue, 01 Oct 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। डेयरी के बाहर चूना डालकर छोड़ी गई गाय की हालत ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन गर्दन पर गलत जगह लगने से बिगड़ी थी। गाय पर क्रूरता के मामले में मानद पशु कल्याण अधिकारी शालिनी अरोड़ा ने डेयरी संचालक प्रमोद यादव व चार अज्ञात के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट होने के बाद से बदमाश लगातार शालिनी अरोड़ा को फोन कर धमका रहा है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस इलाके में 25 सितंबर को एक डेयरी संचालक प्रमोद यादव द्वारा गाय को बेहाल अवस्था में चूना डालकर छोड़े जाने की सूचना पर मानद पशु कल्याण अधिकारी शालिनी अरोड़ा (मर्सी फॉर ऑल सोसाइटी) अपनी टीम के साथ पहुंची थी। बताया कि गाय करीब 10-12 दिन से वहां पड़ी थी। उनके मुताबिक घटना से करीब तीन हफ्तों पहले गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया था। जिसे की डेयरी वालों ने पीटकर मार दिया। हालांकि डेयरी वालों ने उसके मरा ही पैदा होने की बात कही। शालिनी ने गाय का अपने रिठौरा स्थित चिकित्सालय इलाज कराया लेकिन उसे नहीं बचा सकीं। उनके मुताबिक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि गाय की हालत गर्दन पर गलत नस में ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगने से बिगड़ी थी। टीम के विरोध करने पर डेयरी संचालक ने उन पर हमला कर दिया था। शालिनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से बदमाश लगातार उन्हें फोन पर धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed