{"_id":"5d76b5a18ebc3e017a2102e4","slug":"health-bareilly-news-bly375527630","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मौतों के बीच झोलाछापों पर शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मौतों के बीच झोलाछापों पर शिकंजा कसने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बुखार से जिले में लगातार मौतों के बीच अब झोलाछापों पर कार्रवाई करने की योजना तैयार की गई है। वैसे पिछले तीन महीने से यह पटल खाली पड़े होने से कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। अब सीएमओ ने इस पटल की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. आलोक चंद्रा को सौंपी है।
सीएमओ कार्यालय में झोलाछाप के संबंध में आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई कराने की जिम्मेदारी इससे पहले पीयूष सक्सेना की थी। तीन महीने पहले पीयूष का मानसिक चिकित्सालय में ट्रांसफर हो गया। इसके बाद से यहां आने वाली शिकायतें यूं ही पड़ी रहीं। अब बुखार के मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ा तो सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए चौकसी दिखाई है। इनकी निगरानी की जिम्मेदारी सभी एमओआईसी को देने के साथ ही सोमवार को इस पटल की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. आलोक चंद्रा को सौंपी है।