{"_id":"5d76b6a38ebc3e93ba1b0fb8","slug":"health-bareilly-news-bly3755114102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर शोषण के आरोपों का सच पता करेगी जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर शोषण के आरोपों का सच पता करेगी जांच कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरबहोड़ा पर तैनात एएनएम ने वहां के संविदा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डीएम के निर्देश पर अब सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी एक सप्ताह में जांच पूरी करेगी।
पिछले दिनों इज्जतनगर में पीरबहोड़ा स्थित पीएचसी पर तैनात डॉ. विनोद सहगल पर वहां तैनात एएनएम ने छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि डॉक्टर उन्हें जबरन पास बैठाकर अभद्रता करते हैं और गलत नीयत से हाथ लगाते हैं। उन्होंने संबंध बनाने का भी प्रस्ताव रख दिया था। आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत की तो पीएचसी जाते वक्त दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर समझौते के लिए धमकाया। इस विवाद के बाद से डॉ. विनोद सहगल गैर हाजिर चल रहे हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने डीएम के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी के अध्यक्ष सीएमओ स्वयं होंगे। कमेटी की सचिव जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार और सदस्य एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार हैं। कमेटी को सप्ताह भर में डीएम को रिपोर्ट देनी है।