{"_id":"5d530a418ebc3e6cb47b449e","slug":"health-bareilly-news-bly3722706140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाश का इलाज कर पैसे ऐंठे विरोध किया तो धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाश का इलाज कर पैसे ऐंठे विरोध किया तो धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित कैंसर हॉस्पिटल में दो दिन पहले एक मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे और मारपीट के मामले में डॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बीच मंगलवार को तीमारदार की ओर से भी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। इसमें डॉक्टर और उनके पति पर मृत व्यक्ति का इलाज कर रकम ऐंठने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
गांव सैदपुर चुन्नी के खान मोहम्मद ने थाना बारादरी में दी गई तहरीर में कहा है कि उनके पिता मुनीर खां के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण था। उन्होंने उन्हें डॉ. रितु भूटानी को दिखाया तो अपनी आर्थिक तंगी की भी बात कही। डॉक्टर ने सस्ते इलाज का वादा कर उन्हें भर्ती कर लिया लेकिन फिर चार दिन का बेड चार्ज ही 47 हजार रुपये बता दिया। उन्होंने इस पर एतराज किया तो डॉक्टर और उनका स्टाफ आक्रामक हो गया। उनके बचाव में कथित भाजपा नेता मुसव्वर पहुंचे तो डॉक्टर जेल भिजवाने की धमकी देने लगीं। खान मोहम्मद ने डॉक्टर और उनके पति पर जान से मारने की धमकी देने और मृत व्यक्ति का जबरन इलाज कर रकम ऐंठने का आरोप लगाया है। बता दें कि दो दिन पहले कैंसर अस्पताल में भर्ती मुनीर खां को डिस्चार्ज करते समय बिल पर डॉक्टर और तीमारदार के बीच नोंकझोंक हो गई थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचे कथित भाजपा नेताओं पर डॉक्टरों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी थी। आईएमए भी जॉ. भूटानी के समर्थन में आगे आ गया था।
दिल्ली में भर्ती हुईं डॉ. भूटानी
अस्पताल में हंगामे और मारपीट के बाद डॉ. रितु भूटानी सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हो गईं। बताया जा रहा है कि मारपीट से तबियत बिगड़ने के बाद उनका इलाज कराया जा रहा है। उधर, आईएमए के सचिव विनोद पागरानी ने डॉ. रितु के ठीक होकर लौटने के बाद इस मामले में कोई निर्णय लेने की बात कही है।