फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   head constable shot himself after accusing the inspector in Bareilly

'चौकी इंचार्ज करते हैं अपमानित': ये आरोप लगाकर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में बरेली से रेफर

Thu, 03 Aug 2023 11:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 11:04 AM IST
सार

दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने बुधवार देर रात अपनी बंदूक से खुद को दो गोलियां मार लीं। उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
head constable shot himself after accusing the inspector in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना शाही क्षेत्र की दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मार ली। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हेड कांस्टेबल को एक गोली गर्दन में लगी, जो हड्डी तोड़ते हुए आरपार हो गई। बताया गया है कि दूसरी गोली भी चलाई गई, जो छत पर जाकर लगी। इस घटना से चौकी में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


साथी पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही को भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है। ब्लीडिंग न रुकने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। घायल सिपाही को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुद को गोली मारने से पहले हेड कांस्टेबल ने पत्र लिखा, जिसमें चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद आरोपी चौकी प्रभारी और सिपाही फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कब तक सहती विवाहिता: शादी के तीन साल बाद ससुरालियों की बढ़ने लगीं डिमांड, पति ने भी गर्भवती होने पर छोड़ा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

head constable shot himself after accusing the inspector in Bareilly
घटना के बाद दुनका चौकी पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हेड कांस्टेबल का लिखा नोट वायरल 

दुनका चौकी पर देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जब वहां पहुंचे तो हेड कांस्टेबल जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े मिले। खुद को गोली मारने से पहले नीरज चौधरी ने एक नोट भी वायरल किया है। इसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। 

पत्र में लिखा है कि दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन देर रात बरेली पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed