फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Head constable also involved in the hunting of chital, six arrested in the encounter

Bareilly News: चीतल के शिकार में हेड कांस्टेबल भी शामिल, मुठभेड़ में छह गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 07:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Head constable also involved in the hunting of chital, six arrested in the encounter
- आरोपियों के पास से वनकर्मी से छीनी गई बंदूक और हिरन का सींग बरामद
विज्ञापन

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में तीन दिन पूर्व दो चीतलों का शिकार करने के बाद वनकर्मी की बंदूक छीनकर फरार होने के मामले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद छह शिकारियों को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शिकारियों में हेड कांस्टेबल मंसूर खां भी शामिल है। मंसूर खां पूर्व में बरेली की 8वीं बटालियन पीएसी में भी तैनात रह चुका है। उसी ने वनकर्मी से बंदूक छीनी थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। वह सहारनपुर के कस्बा तीतरों का रहने वाला है। वर्तमान में उसकी पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनाती थी। उस पर पहले से हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस लाइन में सोमवार को एएसपी विक्रम दहिया एएसपी ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि तीन दिन पूर्व जंगल में शिकार करने वाले शिकारी दोबारा शिकार करने आए हैं। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कॉम्बिंग शुरू की। रिछौला चौकी से छह किमी अंदर माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग के किनारे बैठे 8-9 शिकारियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर मुख्य आरोपी जीशान, हेड कांस्टेबल मंसूर अली, न्यूरिया के ग्राम न्यूरिया काॅलोनी निवासी सपन सरकार उर्फ काला, बिपलव, गांव गुलड़िया बिथरा निवासी गुरुविंदर सिंह, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के थाना धनकुईया के गांव बग्गा चौवन निवासी अब्दुल हकीम को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन शिकारी बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए शिकारियों ने चीतलों का शिकार करने और वनकर्मी से बंदूक छीनने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से वनकर्मी से छीनी गई बंदूक के साथ ही एक डबल बैरल बंदूक, एक पौनिया, एक देसी बंदूक 12 बोर, एक लाइसेंसी रिवाॅल्वर 32 बोर, हिरन का सींग और मांस काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed