{"_id":"6657c1e05b0def49bb090ff4","slug":"he-was-shot-for-not-paying-extortion-money-of-rs-5-lakh-bareilly-news-c-4-bly1015-410595-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच लाख की रंगदारी न देने पर मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच लाख की रंगदारी न देने पर मारी थी गोली
Thu, 30 May 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई फायरिंग में घायल जरी कारीगर जहीर ने हिस्ट्रीशीटर समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांच लाख की रंगदारी मांगने के विरोध में गोली मारी गई थी। एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
जहीर कुरैशी ने बताया कि सहसवानी टोला में वह किराये पर रहते हैं। बेटे अब्बास के साथ रात में बाहर घूम रहे थे। तभी नदीम, खतीब, चांद, साजन, अनीस, नत्थू उर्फ आबिद व दो अन्य लोग आ गए। इन लोगों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बताया कि ढाई साल पहले मकान मालिक आबिद ने उससे जो 15 लाख रुपये उधार लिए थे, उन्हें भी भूल जाएं। जहीर व अब्बास ने विरोध किया तो आबिद के कहने पर नदीम ने उन पर गोली चला दी। गोली जहीर के कंधे पर लगी। चेहरे पर भी चोट आई है। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।