{"_id":"6913a4a92884a46e1d043a90","slug":"he-used-to-play-games-in-the-market-by-showing-family-members-as-nominees-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105738-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिवार के सदस्यों को नामिनी दिखाकर मंडी में करता था खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिवार के सदस्यों को नामिनी दिखाकर मंडी में करता था खेल
विज्ञापन
नवाबगंज। धान क्रय केंद्र पर अवैध तौल कराने वाला आरोपी परिवार के सदस्यों को नामिनी दिखाकर मंडी में प्रवेश कर अवैध रूप से तौल कराता था। इस मामले में किसानों के प्रदर्शन के बाद सोमवार को एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सुमहा निवासी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
धान क्रय केंद्र पर अवैध तरीके से धान की तौल कराने के आरोपी के खिलाफ क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद सिंह राठी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि आरोपी कई दिनों मंडी में घूम रहा था। उसे धान क्रय केंद्र प्रभारी और एसडीएम ने आगाह भी किया था, लेकिन वह नही माना। उसका धान अभी भी मंडी परिसर में पड़ा है। आरोपी अपने परिजनाें को अभिलेखों में नामिनी दर्शाकर मंडी परिसर में प्रवेश लेता था। आरोपी के पास से किसान इंद्रजीत निवासी ढकिया खैरूउदीन, भोलानाथ निवासी समुहा, शिवदयाल निवासी रिछोला किफायतुल्ला, भानू प्रताप निवासी समुहा आदि के अभिलेख बरामद हुए हैं।
तहसील नवाबगंज में 18 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद आरोपी पर कार्रवाई की गई। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर अवैध तरीके से धान की तौल कराने के आरोप में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद