फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He used to carry a gun to college as a hobby, shot himself in anger

Bareilly News: शौक में कॉलेज ले जाता था तमंचा, आवेश में मारी गोली

Tue, 04 Jun 2024 06:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
He used to carry a gun to college as a hobby, shot himself in anger
सीबीगंज (बरेली)। साथी के पेट में गोली मारने वाला आईटीआई का छात्र गलत संगत में आकर बिगड़ गया था। वह शौक में सात दिन से बैग में तमंचा लेकर कॉलेज आ रहा था। आवेश में उसने साथी पर गोली तो चला दी। इसके बाद ही वह उसे गोदी में उठाकर अस्पताल ले जाने लगा। उसे रोका तो अन्य लोगों के साथ अस्पताल तक पहुंच गया, पुलिस ने उसे वहीं से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

आरोपी छात्र के पिता मजदूरी करते हैं। साथियों ने बताया कि आरोपी छात्र गलत संगत में रहकर बिगड़ गया था। पुलिस की पूछताछ में भी आरोपी ने स्वीकार किया कि एक स्मैकिये से कुछ दिन पहले ही उसने तमंचा खरीदा था। एक सप्ताह से वह उसे बैग में रखकर कॉलेज भी ला रहा था। कुछ करीबी लड़कों को उसने तमंचा दिखाया भी था, लेकिन शिक्षकों या स्टाफ को भनक तक नहीं लग सकी। अभिषेक का कहना था कि उसे तमंचा रखने का केवल शौक था, किसी को गोली मारने का इरादा नहीं था।
विज्ञापन

साथी छात्र अजीत से उसकी हंसी मजाक चल रही थी। बात बढ़ी तो गालीगलौज हो गई और फिर आरोपी छात्र आवेश में आ गया और उस पर तमंचे से गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य टीकम शरण गंगवार तुरंत क्लास रूम में पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी छात्र ने अजीत को गोद में उठा लिया और अस्पताल ले जाने लगा। तब प्रधानाचार्य ने उसे रोक दिया। वह कर्मचारियों की मदद से अजीत को मिनी बाइपास के निजी अस्पताल ले गए। अभिषेक भागने के बजाय अस्पताल ही पहुंच गया। तब तक पुलिस आ गई और उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नशेड़ी पर भी कार्रवाई करेगी पुलिस
- सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया आरोपी ने जिस स्मैकिये से तमंचा खरीदा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अजीत के पेट में गोली फंसी है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

-----
कक्षा में नहीं थे शिक्षक
- छात्र के कई दिन से कॉलेज में तमंचा लाने और कक्षा में गोली मारने की घटना से आईटीआई प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि प्रधानाचार्य का कहना है कि घटना के समय क्लास टीचर मोहम्मद हनीफ कक्षा में नहीं थे। छात्र के तमंचा लाने की बात किसी ने शिक्षकों को नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed