फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs of rupees were cheated by luring people to earn in dollars

Bareilly News: जालसाजों ने डॉलर में कमाई का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे, लालच में जमापूंजी भी गंवा बैठे लोग

Fri, 07 Mar 2025 03:52 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 03:52 PM IST
सार

जालसाजों ने कैश लेकर निवेश कराने के दौरान ऐसे लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया, जोकि नेटबैंकिंग या यूपीआई का उपयोग नहीं करते। इसके बाद फरार हो गए। 

विज्ञापन
Lakhs of rupees were cheated by luring people to earn in dollars
ठगी के पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सन क्वांटिटेटिव एप से डॉलर में निवेश कराने के नाम पर ठगों ने कैश लेकर खुद कथित रूप से डॉलर खरीद एप में ट्रांसफर कर दिए। कैश लेकर निवेश कराने के दौरान ऐसे लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया जोकि नेटबैंकिंग या यूपीआई का उपयोग नहीं करते। तीसरे दिन जब लोग अपना रिटर्न कैश में ही वापस लेने पहुंचे तब उनको ठगे जाने का पता चला। ठग जोकि गली में काउंटर खोलकर बैठे थे, भाग चुके थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इस मामले में एसएसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे पतंग कारोबारी फरमुद्दीन व अन्य लोगों ने बताया कि कैश लेने के लिए आरोपी रमजानी ने अपने लड़के बिठा दिए थे। ऐसे में जेवर गिरवी रख या अपने पास से कैश लेकर निवेश उन्होंने कराया। लोगों को बताया गया कि कैश लेकर वह अपने पास मौजूद डॉलर आपको दे रहे। यह डॉलर भी सीधे एप में डाले गए। कंपनी एप बंद कर भागी तो इन डॉलर को भी बेचना संभव नहीं हुआ। इसके बाद ही पता चला कि एप में जिसे डॉलर बताया गया। उसकी कोई वैल्यू नहीं है।
विज्ञापन


घुंसा के फरमुद्दीन का कहना है कि बाकरगंज हादसे में काम ठप हो गया था। इसके बाद से कमाई बंद हो गई थी। मजदूरों को भी पैसा देने के लिए नहीं था। ऐसे में सोचा था कि यहां से जो रिटर्न आएगा। उससे मजदूरों को पैसा दे देंगे। अब पूरा डेढ़ लाख रुपया डूब गया। तिलियापुर के कमर अली ने भी रिटर्न के लालच में 22000 रुपये लगाए थे। उनका पैसा ही अब डूब गया है। वह भी अपना पैसा वापस पाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन गुजरे नहीं दर्ज हो पाया मामला
ठगी के शिकार लोग बृहस्पतिवार को अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। एसएसपी अनुराग आर्य के कार्यालय में नहीं होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। ऐसे में तीन दिन बाद भी इस ठगी के मामले में पुलिस मुकदमा तक दर्ज नहीं कर सकी है। यह उस समय है जबकि ठगी के शिकार लोग तहरीर भी पुलिस को दे चुके हैं। एसएसपी का कहना है कि शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है जिससे मामले की जांच कर कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed