फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He got a loan from the bank to buy a tractor, then made it disappear

Bareilly News: बैंक से ऋण दिलाकर ट्रैक्टर खरीदवाया, फिर कर दिया गायब

Thu, 19 Jun 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
He got a loan from the bank to buy a tractor, then made it disappear
बरेली। जालसाजों ने एक व्यक्ति को बैंक से ऋण दिलाकर ट्रैक्टर खरीदवाया। कई कूटरचित दस्तावेत तैयार किए। उससे 2.50 लाख रुपये नकद लिए और पांच लाख का ऋण कराया। बाद में ट्रैक्टर गायब कर दिया।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर थाने के गांव गोपालपुर नगरिया अनूप निवासी गंगादीन ने बताया कि उसकी पहचान के अनिल सिंह ने उससे कहा कि वह ट्रैक्टर खरीद ले और उसे अपनी फैक्टरी में लगा देंगे। अनिल पर भरोसा कर अगस्त 2022 में उसने ट्रैक्टर खरीदने के लिए पीलीभीत रोड स्थित गुरु नानक इंटरप्राइजेज के मालिक सतेंद्र पाल से संपर्क किया। ट्रैक्टर का सौदा 7.50 लाख में सौदा तय हुआ। उसने 2.50 लाख रुपये नकद दिए और पांच लाख रुपये के लिए बैंक से ऋण की फाइल तैयार कराई। आरोप है कि इस दौरान इन्वॉइस, इंजन और चेचिस नंबर फर्जी तैयार किए गए। कागजों पर हस्ताक्षर कराकर रकम सीधे फर्म के खाते में ट्रांसफर करा ली गई। उसको ट्रैक्टर दे दिया गया। बाद में बैंक कर्मचारी उसके घर पहुंचे, फोटो खींचे, जमानती के तौर पर उसकी मां का अंगूठा भी लगवाया। उसने अपना ट्रैक्टर अनिल की फैक्टरी में लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 25 अगस्त 2024 को सतेंद्र तीन अन्य लोगों के साथ फैक्टरी पहुंचा और वहां से ट्रैक्टर ले गया। ट्रैक्टर वापस मांगने पर पहले टालमटोल की और बाद में धमकी दी। उसका ट्रैक्टर किसी अन्य को बेंच दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed