{"_id":"131088056afcb95393e0433e5bf865d8","slug":"he-four-lane-construction-of-the-pipeline-ruptured-stopped-badaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटी पाइप लाइन ने रोका बदायूं फोरलेन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटी पाइप लाइन ने रोका बदायूं फोरलेन का निर्माण
बरेली
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जलनिगम और बीएसएनएल ने बिना एनओसी लिए बदायूं रोड पर अंडरग्राउंड पाइप लाइन और केबिल डाल दी। अब सड़क के चौड़ीकरण में केबिल और पाइप लाइन आए दिन कट रहे हैं। चौपुला ओवरब्रिज के नीचे लाइन फटने से सड़क के किनारे पानी भरा जिससे फोेरलेन का काम रोकना पड़ा है।
जलनिगम ने बदायूं रोड पर यूआईडीएसएसएमटी योजना में पानी की पाइप लाइन और बीएसएनएल ने थ्री और फोरजी केबिल नेटवर्क के लिए अंडरग्राउंड केबिल डालने से पहले पीडब्ल्यूडी की अनुमति नहीं ली थी। पीडब्ल्यूडी ने दोनों विभागों को पत्र लिखकर चेतावनी दी कि अंडरग्राउंड केबिल और पाइप लाइन सड़क की पटरी से दो मीटर दूर शिफ्ट करा लें और गहराई कम से कम एक मीटर रखें। अन्यथा की स्थिति में पाइप लाइन फटने और केबिल कटने के जिम्मेदार संबंधित विभागों के अफसर होंगे। पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए पीडब्ल्यूडी एई कुमार शैलेश और जलकल एई आरबी राजपूत ने मौके पर जाकर संयुक्त जांच की। उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट एक या दो दिन में सौपी जाएगी। तब इनकी शिफ्टिंग पर निर्णय होगा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संजीव भारद्वाज ने बताया कि दोनों विभागों ने पीडब्लयूडी की बिना एनओसी लिए जमीन के अंदर पानी की पाइप लाइन और केबिल डाल दी। इससे बिटमिंस के काम में दिक्कत आ रही है। शासन से फोरलेन निर्माण जल्दी पूरा करने का दबाव है।