फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   haziapur free from hotspot, remove barrier

हजियापुर में हॉटस्पॉट खत्म, बैरियर हटाए

Tue, 12 May 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
haziapur free from hotspot, remove barrier
बरेली। स्वास्थ्य विभाग ने हजियापुर से हॉटस्पॉट खत्म करने की घोषणा की तो पुलिस ने वहां मॉडल टाउन चौकी के सामने से पहरा हटा लिया। कई दूसरे रास्तों से बल्लियां हटा ली गई हैं। वहीं, रामपुर गार्डन में अभी तक बल्लियों से रास्ते बंद हैं। इससे स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

हजियापुर के हॉटस्पॉट मुक्त होने के बाद स्थानीय लोगों को राहत दी गई है। यहां के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता मॉडल टाउन चौकी के सामने था, इस पर झोलाछाप की कोरोना से मौत होने के बाद बैरियर लगा दिया गया था। इलाके के बाकी रास्तों को बल्ली लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया था। बैरियर को लोगों के एंट्री दर्ज कराने के बाद ही खोला जाता था। सोमवार को बैरियर हटा लिया गया। पुलिस ने बांस बल्ली हटाकर यहां से पिकेट खत्म कर दी। बस्ती में जाने वाली दूसरी गलियां भी खोल दीं। चौकी प्रभारी यतेंद्र पाल ने लोगों से कहा कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें। फालतू न घूमें।
विज्ञापन

इधर, रामपुर गार्डन में कोरोना संक्रमित बताई जा रही महिला जिस अस्पताल में भर्ती हुई थी, उसकी गली को सील किया गया है। प्रभा टाकीज साइड के गेट छोड़कर बाकी रास्तों को बल्लियां लगाकर बंद किया गया है। महिला के ठीक होने पर उसे उसके घर फरीदपुर भेजा जा चुका है, लेकिन रास्ते अब भी बंद हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। चौकी चौराहा प्रभारी वेदपाल ने बताया कि रामपुर गार्डन के सभी रास्तों को खोल दिया गया है। केवल कार बाजार साइड का रास्ता बंद है। रामपुर गार्डन के लोग खुद इतने जागरूक हैं कि कॉलोनी के लोहे वाले गेट खुद बंद कर लेते हैं। वहां कोई पहरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed