फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   havoc of Sharda river erosion in Lakhimpur Kheri Durga temple of Nayapura submerged in river watch video

UP News: लखीमपुर खीरी में शारदा के कटान का कहर... नदी में समाया नयापुरवा गांव का दुर्गा मंदिर; देखें वीडियो

Thu, 08 Aug 2024 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Aug 2024 11:55 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी में कटान हो रहा है। ग्राम पंचायत करसौर के मजरा नयापुरवा गांव का दुर्गा मंदिर नदी में समा गया। पिछले साल शारदा नदी में आई बाढ़ में 25 घर कटकर समा गए थे।

विज्ञापन
havoc of Sharda river erosion in Lakhimpur Kheri Durga temple of Nayapura submerged in river watch video
Sharda river - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की शारदा नदी ने बिजुआ इलाके में कटान तेज कर दी है। ग्राम पंचायत करसौर के मजरा नयापुरवा के घर फिर से कटान के मुहाने पर आ गए हैं। नदी की कटान देख ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गई हैं। बुधवार  शाम गांव के बाहर बना दुर्गा मंदिर नदी मे समा गया। 
विज्ञापन


मंदिर कटने का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया और वायरल किया है। कुछ दिन पूर्व भी नदी ने गांव में तबाही मचाई थी। गांव के आधे घर कट चुके हैं। 40 एकड़ से अधिक भूमि नदी में समा चुकी है। इसके अलावा कई अन्य गांवों के ग्रामीणों की जमीन कट चुकी है। भीरा- पलिया मार्ग पर भी शारदा नदी का पानी बह रहा है।
विज्ञापन


पिछले साल 25 घर नदी में समाए थे
पिछले साल शारदा नदी में आई बाढ़ में 25 घर कटकर समा गए थे। सरकार की ओर से सभी को मुआवजा भी दिया गया। इन लोगों को करसौर के दक्षिण तरफ बसने के लिए जगह भी दे दी गई थी। पिछले साल पड़ोसी गांव चकपुरवा का अस्तित्व कटान से समाप्त हो गया था। चकपुरवा के बाद अब नयापुरवा पर शारदा नदी का कहर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों को भी कटान का खतरा
नयापुरवा गांव के कटने के बाद रुरासुल्तानपुर, गुजारा, जौहरा, मेहंदी, सिंधिया, बड़ागांव, बसहा, ग्रंट आदि गांवों में कटान का खतरा पैदा हो गया, अगर कटान नहीं रोका गया तो शारदा नदी के किनारे का एक बड़ा क्षेत्र कटान की जद में आ जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed