फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Havan performed for the misfortune of the Faridpur police outpost in-charge; video goes viral.

Bareilly News: फरीदपुर चौकी इंचार्ज के अमंगल के लिए हवन, वीडियो वायरल

Mon, 19 Oct 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Havan performed for the misfortune of the Faridpur police outpost in-charge; video goes viral.
बहेड़ी। फरीदपुर चौकी इंचार्ज और उनके परिवार के अमंगल की कामना करते हुए हवन-पूजन करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पीले कपड़े पहनकर एक व्यक्ति खुद को बाबा बताते हुए हवनकुंड के सामने बैठा दिखाई दे रहा है। वह मां बगलामुखी की पूजा का जिक्र करते हुए सात दिनों तक हवन करने की बात कह रहा है। वीडियो में बाबा चौकी इंचार्ज पर कई गंभीर आरोप भी लगाता नजर आ रहा है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले ही बाबा के खिलाफ एक मुकदमे में दरोगा ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इससे नाराज होकर बाबा इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है बाबा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच इंस्पेक्टर कर रहे हैं। जांच पूरी होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed