फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hartmann's Empire continued this time too

 हार्टमैन की बादशाहत इस बार भी कायम 

Tue, 30 May 2017 01:27 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Tue, 30 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hartmann's Empire continued this time too
 हार्टमैन की बादशाहत इस बार भी कायम  - फोटो :  हार्टमैन की बादशाहत इस बार भी कायम 
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट के बारहवीं (आईएससी) के परिणाम में इस बार भी हार्टमैन की बादशाहत कायम रही है। हार्टमैन के छात्रों ने जिले में टॉप थ्री में जगह बनाई है। उज्ज्वल सिंह ने पीसीएम ग्रुप में 95.25 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। उसने गणित में 100 में से 100, कंप्यूटर में 99 अंक हासिल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इतने ही फीसदी अंक पाकर सार्थक मेहरोत्रा ने कामर्स ग्रुप में जिला टॉप किया। कामर्स ग्रुप में दूसरे स्थान हॉर्टमैन के ही मेहुल कपूर ने हासिल किया। मेहुल ने अकाउंट और गणित में 100-100 अंक हासिल करते हुए 95 किए। पीसीएम ग्रुप में दूसरे स्थान पर अरुणिाम सिंह रही, उनको 92.75 फीसदी अंक मिले। पीसीबी ग्रुप में मोहम्मद याहया ने 95 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। मोहम्मद याहया ने केमिस्ट्री और कंप्यूटर में 98-98 अंक हासिल किए हैं। पीसीबी ग्रुप में आयूश्री तोमर 92.25 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। टॉप फाइव में हार्टमैन के ही छात्रों का कब्जा रहा। बरेली में इस बार आईएससी में 1800 छात्र शामिल हुए थे। बारहवीं का परिणाम 97 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

 धड़ाम हुआ इस बार टॉपर्स का रुतबा
दसवीं के साथ बारहवीं के रिजल्ट में भी टॉपर्स पिछले साल जैसो नंबरों का रुतबा हासिल नहीं कर सके। इसमें थोड़ा बहुत अंतर नहीं बल्कि काफी अंतर इस बार देखने को मिला। पिछले साल हार्टमैन के ध्रुव अरोरा ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर टॉपर बने थे, इस बार टॉपर के अंक देेखें तो 1.25 फीसदी गिरावट आई है। दूसरे स्थान पिछले साल सौरभ सिंह 97 फीसदी अंकों के साथ थे। इसमें इस बार 1.75 गिरावट रही। टॉप थ्री के छात्र ने भी 96.2 फीसदी अंक हासिल किए थे जो इस बार 1.2 फीसदी कम आए। पिछले साल टॉप टेन में 94 फीसदी से ज्यादा वाले अंक वाले छात्र शामिल थे जो इस बार 91.2 से अधिक अंक वाले ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed