फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Haridwar-Dehradun railway route remained closed for 11 hours due to landslide

Bareilly News: भूस्खलन के कारण 11 घंटे बंद रहा हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग

Tue, 09 Sep 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Haridwar-Dehradun railway route remained closed for 11 hours due to landslide
बरेली। पहाड़ों पर लगातार बारिश के चलते सोमवार सुबह 6:40 बजे हुए भूस्खलन के दौरान रेल लाइन पर पहाड़ का मलबा गिरने से हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन पर 11 घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इसके चलते बरेली से होते हुए देहरादून और योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली गाड़ियों को हरिद्वार तक चलाया गया। शाम पांच बजे के बाद मलबा हटाकर ट्रैक क्लियर किया जा सका।
विज्ञापन

रेल लाइन बाधित होने के कारण 14229 प्रयागराज-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को हरिद्वार से पहले के स्टेशनों पर पांच और 12369 कुंभ एक्सप्रेस को तीन घंटे रोकना पड़ा। 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को हरिद्वार से आगे निरस्त कर दिया गया। 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस को हरिद्वार से चलाया गया। 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस को ज्वालापुर स्टेशन पर निरस्त कर दिया गया। 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस को देहरादून के स्थान पर ज्वालापुर से चलाया गया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि भूस्खलन के कारण मुरादाबाद मंडल के अलग-अलग रेलखंडों से देहरादून और ऋषिकेश जाने-आने वाली 23 गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। शाम पांच बजे तक रेल ट्रैक क्लियर कर गाड़ियों का संचालन सामान्य कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed