फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hardoi Strikers beat Oasis Cricket Academy Bareilly by one run

Bareilly News: हरदोई स्ट्राइकर्स ने ओएसिस क्रिकेट एकेडमी बरेली को एक रन से हराया

Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hardoi Strikers beat Oasis Cricket Academy Bareilly by one run
बरेली। एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें सीजन में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मुकाबला हरदोई स्ट्राइकर्स और ओएसिस क्रिकेट एकेडमी बरेली के बीच हुआ। बारिश के चलते मैच 17 ओवरों का हुआ। ओएसिस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर हरदोई स्ट्राइकर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हरदोई स्ट्राइकर्स ने सात विकेट खोकर 145 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें अरमान ने 45 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओएसिस क्रिकेट एकेडमी ने 14 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। तीन ओवर में ओएसिस को जीत के लिए चार रन बनाने थे और उसके पांच खिलाड़ी बाकी थे। लेकिन हरदोई स्ट्राइकर्स के विशाल राज ने अगले ओवर में पांचों खिलाड़ियों को आउट कर ओएसिस के हाथ से मैच खींचकर अपनी टीम को विजयी बनाया। ओएसिस की पूरी टीम 144 रन पर पैवेलियन लौट गई। इसमें हरदोई स्ट्राइकर्स ने ओएसिस क्रिकेट अकेडमी को एक रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। दो ओवरों में 17 रन देकर पांच विकेट लेने के लिए विशाल राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच आईके कलेक्शन बरेली और गज ग्रीन्स बरेली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गज ग्रीन ने आठ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। इसमें लक्ष्य शर्मा ने 27 रन, सार्थक शर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। जवाब में आईके कलेक्शन ने तेजी से खेलना शुरू किया और 11.1 ओवरों में 121 रन बनाकर आठ विकेट से मैच को अपने नाम किया। आर्यन ने 63 रनों का योगदान दिया। आईके कलेक्शन के गेंदबाज पर्व सिंह को तीन विकेट लेने के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के मुकाबले
दिन का पहला मुकाबला सुबह नौ बजे से हाईटेक हॉस्पिटल वाराणसी और स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला दोपहर 12.30 बजे से ठेकेदार इलेवन बरेली और राजश्री क्लब बरेली के मध्य होगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed