फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nursing assistant commits suicide by consuming poison in Bareilly

दूसरी शादी दो माह भी नहीं चली: बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट ने जहर खाकर दी जान, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 04 Jul 2026 03:42 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 03:42 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट ने जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या करने वाले वीडियो बनाए, जिसमें अपनी पत्नी, साले-साली और साढ़ू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Nursing assistant commits suicide by consuming poison in Bareilly
कुलदीप गोस्वामी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से आहत होकर नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, साले, साली और साढ़ू के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है। कुलदीप की मौत के बाद उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार इन्हीं चारों को बताया है।

विज्ञापन




कुलदीप के पिता सत्यपाल गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का अपनी पत्नी गुंजन से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गुंजन, उसके भाई अमित, बहन रीना और बहनोई सतीश ने कुलदीप को लगातार प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट की गई और झूठे आरोप लगाकर मुकदमेबाजी भी की गई। इसी से परेशान होकर कुलदीप ने सदर कैंट क्षेत्र में जहर खा लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: साइबर ठगी के शिकार लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने लाखों रुपये कराए फ्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कुलदीप को अचेत अवस्था में डाकखाने के पास छोड़ दिया था। परिजनों ने शुक्रवार की रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह चार बजे इलाज के दौरान कुलदीप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और आरोपियों की तलाश जारी है। फील्ड यूनिट दल की सहायता भी ली जा रही है।

विवादों से घिरा था कुलदीप का जीवन
कुलदीप का जीवन पहले से ही विवादों से घिरा था। जांच में पता चला कि उनकी पहली शादी करीब पंद्रह वर्ष पहले दयावती से हुई थी। उनका एक तेरह वर्षीय बेटा उत्कर्ष है। पहली पत्नी ने दहेज का मुकदमा किया था। तीन माह पहले ढाई लाख रुपये लेकर दोनों का तलाक हो गया था। करीब दो महीने पहले कुलदीप ने गुंजन से दूसरी शादी की थी।

गुंजन ने लगाया था दहेज का आरोप 
दूसरी शादी के बाद कुलदीप के घर से नकदी और जेवर गायब होने लगे। उन्होंने गुंजन पर चोरी का आरोप लगाया। गुंजन ने पलटकर देवर पर चोरी का आरोप लगा दिया। बाद में 70 हजार रुपये फिर गायब हुए। गुंजन के पास घरवालों के खाते में जमा की रसीद मिली। इस पर झगड़ा हुआ तो गुंजन ने पति और ससुरालियों पर दहेज के आरोप लगाए। 3 जुलाई की शाम को कुलदीप ससुराल गए थे, जहां कथित तौर पर उन्हें प्रताड़ित किया गया और मारपीट हुई।

वायरल वीडियो में कुलदीप का बयान
कुलदीप के वायरल वीडियो में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार गुंजन, अमित, रीना और सतीश को बताया है। वीडियो में कुलदीप कहते हैं, "मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। बहुत परेशान हो गया हूं।" उन्होंने बताया कि गुंजन ने उनके माता-पिता को झांसे में ले लिया था। शादी के बाद गुंजन ने घर में चोरी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पत्नी और उसके घरवाले मारपीट पर उतारू हो गए। कुलदीप ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed