फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Har Har Mahadev were echoed by the pagoda

हर हर महादेव से गूंज उठे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 01:28 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 24 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev were echoed by the pagoda
Har Har Mahadev - फोटो : बरेली, अमर उजाला
देवों के देव महादेव का उत्सव मनाने को नाथ नगरी तैयार है। मध्यरात्रि 12 बजे के बाद से ही मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। भोर से ही मंदिरों में अभिषेक के लिए लाइन लगना शुरू हो गई। शिवआरती और विशेष श्रृंगार के बाद घंटा- घड़ियाल और शंख बजने लगे। कई जगह विशेष अनुष्ठान होंगे। शुक्रवार को युवाओं की टोली सातों नाथ की परिक्रमा करेगी। मंदिराें में सफाई के लिए विधायक से लेकर तमाम समितियों ने नगर निगम से गुहार लगाई थी। गुरुवार को कई जगह सफाई हुई और चूना छिड़काव किया गया जबकि मंदिराें से थोड़ी दूर पर गंदगी दिखी। कुछ मंदिराें में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया गया है, पुलिस के सिपाही भी मौजूद रहेंगे। कांवड़ लेकर भी श्रद्धालु आने लगे हैं। नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक में डीके शर्मा पोस्ट वार्डन ने सभी लोगों को अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहने को कहा है। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर कई दोषों से मिलेगी मुक्ति 
आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि श्रवण नक्षत्र शुक्रवार को संपूर्ण दिवस और संपूर्ण रात्रि व्याप्त रहेगा, वहीं वरियान योग रात 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। शिवरात्रि पर व्रत व रुद्राभिषेक से शिवजी प्रसन्न होंगे साथ ही विष्णु भगवान की भी कृपा बरसेगी। काल सर्पदोष, पितृ दोष, शनि देव की ढैय्या या साढ़े साती से पीड़ित जातकों के लिए यह पर्व वरदान साबित होगा। नाग नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाने से पितृ दोष व काल सर्प दोषों से मुक्ति मिलेगी। वहीं काले तिल अर्पण करने से शनि दोष से छुटकारा मिलेगा।   
विज्ञापन


मंदिरों की तैयारी
तपेश्वरनाथ, सुभाषनगर
बैठने व पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। दिन भर जलाभिषेक होगा। 
मढ़ीनाथ 
भजन और कीर्तन का भी क्रम चलेगा। भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 
अलखनाथ, किला
पेड़ के अंदर गुफा में जाकर शिवलिंग में अभिषेक करने को इंतजार करना पड़ेगा।
धोपेश्वरनाथ, कैंट 
भीड़ बढ़ने पर सरोवर के चारो ओर लाइन लगाई जा सकती है। 
वनखंडीनाथ, जोगीनवादा
समिति ने युवा सेवादाराें को सहायता के लिए जुटाया है। यहां मेला भी लगेगा। 
त्रिबटीनाथ, प्रेमनगर
मंदिर में भव्य सजावट हुई है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे। चार पहर में पूजा होगी।
पशुपतिनाथ, पीलीभीत बाईपास 
महाशिवरात्रि पर आठ पहर पर अभिषेक होगा। तालाब में दीपदान भी किया जाएगा।

शिवजी को यह है पसंद 
पंडित रमेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि धतूरा, भांग, बेल पत्र, कमल, मदार के फूल और दूध प्रिय है। दूध, दही, घी, शहद, बूरा, पंचामृत के अभिषेक से मनोकामना पूर्ण होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में हाेंगे आयोजन
जलाभिषेक समिति की परिक्रमा 12 बजे से सेठ गिरधारी लाल मंदिर श्यामगंज 
विश्व जागृति मिशन का धोपेश्वर मंदिर पर दीपदान शाम 6 बजे 
जिला ब्राह्मण सभा का श्रीरघुनाथ मंदिर में शाम 4 बजे से प्रदोष पूजन   
नाथ नगर सेवा समिति की जलाभिषेक रैली कन्हैया टोला बाजार से 8 बजे   
कुष्ठ सेवा आश्रम कमेटी की ओर से हवन व रामायण सुबह 10 बजे से होगा

शोभायात्रा और होगी परिक्रमा 
नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से दोपहर 12 बजे सेठ गिरधारी लाल मंदिर श्यामगंज से काफिला निकलेगा। शोभायात्रा को फूलों से सजाया जाएगा। सामूहिक रुद्राभिषेक होगा। संचालन धर्मेश सक्सेना, पंकज देवल, रितेश, मनोज देवल व अन्य करेंगे। यात्रा बनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ जाएंगे। श्री नाथ नगरी सेवा समिति की ओर से श्रवण गुप्ता, सचिन मेहरा, अमित अरोरा, गौरव सक्सेना, कमल दिवाकर, सचिन कश्यप व अन्य के साथ 8 बजे से त्रिवटीनाथ मंदिर से वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ मंदिर तक परिक्रमा होगी। 

मिनी बाईपास से चौकी चौराहा नहीं आएंगे बड़े वाहन 
दिन भर शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने बताया कि मंदिरों में पार्किंग के लिए ट्रैफिक पुलिस लगाई गई है। मिनी बाईपास से चौकी चौराहा तक कोई बड़े वाहन नहीं गुजरेंगे। 
 
पुलिस मूवमेंट की होगी मानीटरिंग 
रात बारह बजे से ही मंदिराें में पुलिस तैनात कर दी गई है। जिले में 99 मंदिरों को विशेष पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सात नाथ मंदिरों पर विशेष पुलिस दल तैनात किया गया है। डीआईजी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी पूरे इलाके में हर मूवमेंट पर नजर रखेंगे, मॉनिटरिंग खुद करेंगे। अनुमानित 35 सौ पुलिस फोर्स तैनात की गई है। महिला भक्तों के महिला फोर्स तैनात की गई है।


अभिषेक करने की विधि
दूध, दही, घी, शहद, बूरा, पंचामृत, चंदन, कपूर, इत्र, गुलाब जल मिश्रित सुगंधित द्रव्यों के साथ स्नान कराएं। स्नान कराते वक्त धार शिवलिंग पर लगातार देते रहना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके बाद चंदन से भगवान का तिलक करें। फू ल-माला पहनाएं। अक्षत चढ़ाएं, बेल पत्र, भोग धतूरा, काले तिल, पीली सरसों, नाग केसर, आक का फूल चढ़ाएं साथ ही पार्वती का श्रृंगार व लाल पुष्प चढ़ाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed