फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   har dharm ke lie nukasaan deh hai samaan naagarik sanhita

Bareilly News: ''''हर धर्म के लिए नुकसान देह है समान नागरिक संहिता''''

Sun, 27 Aug 2023 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
har dharm ke lie nukasaan deh hai samaan naagarik sanhita
बरेली। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद साईम मेहंदी नकवी ने कहा कि किसी भी कानून को लोगों पर थोप देना ज्यादती होगी। सरकार पहले समान नागरिक संहिता का प्रारूप जनता सामने लाए और धर्मगुरुओं के समक्ष रखे। तभी उसकी खामी या खूबी बताई जा सकती है। इस तरह का कानून हर धर्म के लिए नुकसानदेह होगा।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास स्थित सैयद वजाहत हुसैन रिजवी के निवास पर शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मौलाना साईम मेहंदी ने कहा कि हर धर्म के अलग-अलग तौर-तरीके हैं। सरकार सभी धर्मों की आस्था और रीति-रिवाज को ध्यान में रखकर कानून बनाए। उन्होंने कहा कि शिया पर्सनल लॉ बोर्ड हर तबके के लिए काम कर रहा है। जल्द ही बोर्ड को और भी विस्तार दिया जाएगा। पिछले दिनों नई कार्यकारिणी बनाई गई है। इसमें बरेली से सैयद यूसुफ रजा रिजवी और कलीम हैदर नकवी को फिर से तीन साल के लिए कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मौलाना यहां अजादारी के सिलसिले में दो दिवसीय भ्रमण पर आए हुए हैं। उनके बरेली आगमन पर दोनों बोर्ड सदस्यों सहित बैतुस्सलात मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद सैफ अली जैदी, वजाहत हुसैन रिजवी, अरमान हैदर, इरशाद अली जैदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed