फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hanuman statue damaged by unknown person anger among people in Bareilly

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: किसी ने 20 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को किया खंडित, लोगों में फैला आक्रोश

Sat, 25 May 2024 05:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2024 05:57 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रहपुरा अंडरपास के पास स्थित हनुमान जी की विशाल प्रतिमा को किसी ने खंडित कर दिया। शनिवार सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन
Hanuman statue damaged by unknown person anger among people in Bareilly
हनुमान प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रहपुरा अंडरपास के पास स्थित हनुमान प्रतिमा को शुक्रवार की रात किसी खुराफाती ने खंडित कर दिया। शनिवार सुबह जब लोगों को पता चला तो मौके पर भीड़ जुट गई। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। हनुमान जी की प्रतिमा को ठीक कराया गया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के बाहर हिस्से में रहपुरा अंडरपास के पास सड़क किनारे करीब 20 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा है। यहां पास में ही मंदिर है। शुक्रवार रात किसी खुराफाती ने प्रतिमा के दोनों हाथ खंडित कर दिए। सुबह पुजारी रामचंद्र जब वहां पहुंचे तो प्रतिमा खंडित देखकर पुलिस को सूचना कर दी। प्रतिमा खंडित होने की खबर ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nautapa 2024 : नौ दिन धरती पर सीधी पड़ेंगी सूर्य की किरणें, प्रचंड गर्मी का करना पड़ सकता है सामना
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धनंजय पांडेय, चौकी प्रभारी राजेश सिंह रावत ने पुजारी व ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रतिमा को खंडित करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा को ठीक कराया गया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है फिर भी खुराफाती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed