{"_id":"67f58b3f82ec146ac10ad804","slug":"hanuman-jayanti-on-12th-april-in-panchgrahi-rajyog-blessings-will-be-showered-bareilly-news-c-4-lko1064-614873-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पंचग्रही राजयोग में हनुमान जयंती 12 अप्रैल को, बरसेगी कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पंचग्रही राजयोग में हनुमान जयंती 12 अप्रैल को, बरसेगी कृपा
विज्ञापन
बरेली। हनुमान जयंती इस बार 12 अप्रैल को पंचग्रही राजयोग में मनाई जाएगी। इस दिन मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि, राहु और सूर्य विराजमान रहेंगे। इससे पंचग्रही योग बन रहा है।
इसके साथ ही मीन राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। हनुमान जयंती पर शहर के कई मंदिरों में हवन-पूजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पंडित विनीत शास्त्री ने बताया कि चैत्र की पूर्णिमा शनिवार की सुबह 3:30 से शुरू होकर रविवार सुबह 5:50 पर समाप्त होगी। पूरे दिन और रात्रि पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहने के कारण हनुमान जयंती का पावन महोत्सव 12 अप्रैल को ही मनाया जाएगा। जयंती पर शनिवार का दिन होने से कुंडली में शनि से संबंधित दोषों से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
पूजा का शुभ मुहूर्त
हनुमान जयंती पर पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे से सुबह 9:10 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त शाम को 6:50 मिनट से लेकर रात 08:12 तक रहेगा।
पूजन विधि
हनुमान जी की पूजा के लिए केसरिया या लाल रंग के वस्त्र धारण करे। हनुमानजी के मंदिर जाकर उनकी प्रतिमा पर सिंदूर लगाएं। उन्हें विधि-विधान से पूजा सामग्री अर्पित करें। बजरंग बाण का पाठ करें। हनुमान जी को बेसन के लड्डू, खीर, बूंदी, केले के फल आदि का भोग लगाएं।
संवाद