Hanuman Janmotsav: बरेली में सात सौ स्थानों पर एक साथ हजारों लोग करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ
बरेली में हनुमान जन्मोत्सव पर बड़े आयोजन की तैयारी मानस सेवा समिति कर रही है। कार्यक्रम के तहत एक साथ हजारों लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हनुमान जन्मोत्सव का उत्साह हर ओर दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में मानस सेवा समिति की ओर से शहर में सात सौ स्थानों पर एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा।
इस संबंध में समिति के संस्थापक डॉ. बृजेश यादव ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर 23 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत पीलीभीत बाईपास स्थित ट्यूलिप ग्रेस के हनुमान मंदिर में सुबह सात बजे यज्ञ कर होगी। इसके बाद भोजीपुरा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का गायन अर्थ सहित होगा। शाम चार बजे शहर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। यह पाठ सात सौ स्थानों पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ-साथ लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रमुख स्थल शहर के सभी नाथ मंदिर, हनुमान मंदिर और विशेषकर पीलीभीत रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर रहेगा।
10-10 लोगों का बनाया गया है ग्रुप
हनुमान जन्मोत्सव पर बड़े आयोजन की तैयारी मानस सेवा समिति कर रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के लोग जुट गए हैं। उन्होंने 10-10 लोगों का अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रुप बनाया है, वे अन्य लोगों को इस कार्यक्रम में जोड़ेंगे। जिससे कार्यक्रम और भव्य बन सके।
ठीक चार बजे एक साथ हजारों लोग पढ़ेंगे
हनुमान जन्मोत्सव को मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। इसी क्रम में पहली बार हनुमान जन्मोत्सव पर यह बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें ठीक चार बजे हजारों की संख्या में लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।