फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Handler of famous smuggler brothers caught with smack

Bareilly News: चर्चित तस्कर भाइयों का हैंडलर स्मैक के साथ पकड़ा

Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Handler of famous smuggler brothers caught with smack
फतेहगंज पश्चिमी। उत्तराखंड पुलिस के छापे के बाद अब स्थानीय पलिस ने स्मैक तस्करों पर कार्रवाई शुरू की है। चर्चित तस्कर उस्मान व उसके भाई रफीक का हैंडलर अजय सिंह जेल भेजा गया है। हालांकि, उसके पास से केवल बीस ग्राम स्मैक ही बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान हाईवे पर संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई तो उसकी पैंट की जेब से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में उसने अपना नाम कस्बा के मोहल्ला भिटौरा निवासी अजय सिंह बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। सीओ हाईवे नीलेश मिश्रा ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह मोहल्ला सराय निवासी उस्मान और उसके भाई रफीक से स्मैक खरीदकर लाता है।
विज्ञापन

इसी आधार पर पुलिस ने उस्मान व रफीक को भी मामले में नामजद किया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों भाई कस्बे में रहकर बड़े पैमाने पर स्मैक तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस अभी तक आंखें मूंदे थी। अफसरों की सख्ती के बाद कार्रवाई में तेजी आई है। हालांकि, बड़े पैमाने पर बरामदगी से अब भी परहेज किया जा रहा है।
इससे आरोपी जल्द ही जमानत पर छूट जा रहे हैं। वहीं, तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए दूसरे समुदायों के गरीब युवाओं को हैंडलर बनाना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed