फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hand broken while taking padda to buy, Rs 1.5 lakh snatched, report filed

Bareilly News: पड्डा खरीदवाने ले जाकर तोड़ा हाथ, डेढ़ लाख छीने, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 06:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Hand broken while taking padda to buy, Rs 1.5 lakh snatched, report filed
मीरगंज। पड्डा खरीदवाने के बहाने आरोपी युवक ने पीड़ित का हाथ तोड़ दिया और उससे डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गया। शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका निवासी बजरूल पुत्र लतीफ ने बताया कि वह 12 अगस्त को अपने गांव के दिला हुसैन और सुल्तान से पड्डा खरीदवाने की चर्चा कर रहे थे। वहां किराये पर रह रहे मुश्ताक पुत्र नामालूम ने पड्डा दिलवाने की बात कही। आरोपी मुश्ताक उसे अपने साथ हापुड़ की बाजार ले गया, जहां उसे सूनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किसी तरह अपने घर आया, जहां पास में किराये पर रह रहा मुश्ताक परिवार सहित फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि लूट की घटना हापुड़ में हुई है। इसलिए यह मुकदमा वहीं ट्रांसफर कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed