फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half the city's power went out due to storm and rain

Bareilly News: आंधी-बारिश के बीच आधे शहर की बत्ती गुल

Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Half the city's power went out due to storm and rain
बरेली। आंधी-बारिश के बीच शुक्रवार रात आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। दिन में भी शहर के कई इलाकों में करीब एक लाख उपभोक्ता कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे। शाम होते-होते स्थिति कुछ संभली, लेकिन रात 10 बजे आई आंधी ने व्यवस्था का फ्यूज उड़ा दिया। विद्युत निगम के अफसरों के दावों की पोल खुल गई। कई स्थानों पर लाइनें ब्रेक डाउन हो गईं। शहर को आपूर्ति देने वाले 24 में से 18 उपकेंद्रों के कई फीडर ठप रहे।
विज्ञापन




मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के सभी फीडरों पर रात 12 बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। एहतियात के तौर पर परसाखेड़ा से आने वाली 33 केवी लाइन को बंद कर दिया गया। इससे सुभाषनगर, मढ़ीनाथ उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो गई। नवादा शेखान, आजाद नगर में शाम से ही लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप थी। बारिश और आंधी ने काम रोक दिया। यहां भी आधी रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन




इससे पहले रामगंगानगर में शुक्रवार को शाम चार बजे 33 केवी बिजली लाइन फेल हो गई। इससे दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। ब्रेक डाउन से जगतपुर, हरुनगला फीडरों से जुड़े उपभोक्ता प्रभावित हुए। सिटी सब्जी मंडी, सिविल लाइंस तृतीय के जीजीआईसी क्षेत्र में भी दो घंटे से अधिक समय तक संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुंवरपुर में आपूर्ति टू फेस होने से उपभोक्ता प्रभावित हुए। सिविल लाइंस में झगड़ेवाली मठिया, कसगरान की गली, स्टेशन रोड, कुतुबखाना, पुराना रोडवेज बस अड्डा, मढ़ीनाथ समेत कई इलाकों में दिन में कई बार ट्रिपिंग हुई। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने बताया कि कुछ लाइनों पर काम कराए जाने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसे ठीक कराने के लिए तत्काल टीम भेजी गई। कई जगह से आपूर्ति बाधित होने पर सूचना नहीं मिली।



बिल जमा न करने से नहीं लग पाई कॉल



बिल जमा न होने से बृहस्पतिवार को रात से अभियंताओं के सीयूजी नंबर पर कॉल बंद हो गई। खामियाजा शुक्रवार को दिन भर उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। उपभोक्ता जहां समय से फॉल्ट की जानकारी नहीं दे पाएं वहीं, आपूर्ति कब तक बहाल हो पाएगी? इसका जवाब भी नहीं मिला।



-------



फॉल्ट के 20 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई आपूर्ति



बन्नूवाल नगर में सौ परिवार बिजली के साथ पानी के लिए भी तरसे



अमर उजाला ब्यूरो



बरेली। बन्नूवाल नगर में फॉल्ट होने के 20 घंटे बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदार आपूर्ति बहाल नहीं करा पाए। यहां करीब 100 परिवार बिजली के साथ ही पानी के लिए भी तरस रहे हैं।



स्थानीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात 12 बजे बिजली गुल हुई। फॉल्ट की सूचना बिजली निगम के जिम्मेदारों को दी गई। अब तक यहां आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि फॉल्ट की सूचना पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगवाया लेकिन ओवरलोडिंग की वजह से आपूर्ति ट्रिप हो गई। कुछ हिस्से का लोड कम करके आपूर्ति बहाल करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देर रात तक आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।




लोगों का दर्द... जेई ने नहीं रिसीव की कॉल



बन्नूवाल नगर निवासी विजय मूलचंदानी ने बताया कि करीब सौ परिवार बिजली न होने की वजह से पूरी रात ठीक से सो नहीं सके। मच्छरों ने पूरी रात परेशान किया। बिजली निगम के जेई ने दो बार कॉल रिसीव की, इसके बाद कॉल उठाना ही बंद कर दिया। व्यापारी प्रदीप कटियार बोले-पानी खरीद कर पी रहे हैं। सुबह से अब तक नहा नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed