फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half the city drenched in rain, half drenched in sweat

Bareilly News: बारिश से भीगा आधा शहर, आधा पसीने से तरबतर

Wed, 19 Jul 2023 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Half the city drenched in rain, half drenched in sweat
बरेली। मंगलवार सुबह पांच-पांच मिनट तक हुई खंडवर्षा में आधा शहर भीगता रहा। आधे शहर पर चटक धूप हावी रही। इससे लोग पसीने से तरबतर होते रहे।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शहर पर पश्चिमी विक्षोभ हावी है, मगर अनुकूल माहौल के अभाव में बारिश नहीं हो रही। जिन इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन रहा है, वहीं कुछ देर खंडवर्षा की स्थिति है। मंगलवार सुबह 10 बजे कैंट क्षेत्र में पांच मिनट और घंटेभर बाद सिविल लाइंस में भी पांच मिनट तेज बारिश हुई। दोपहर 12.40 बजे फिर से बादल घिरे और 20 मिनट तक आधे शहर में तेज बारिश हुई। मिनी बाईपास, डेलापीर के लोगों को इससे राहत मिली।

बारिश के बाद चटक धूप निकली जो शाम छह बजे तक हावी रही। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई। हवा में नमी 86 फीसदी और गति सात किमी. प्रति घंटे दर्ज की गई।
विज्ञापन

--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed